नई दिल्ली, मार्च 19 -- कांग्रेस ने 'एक्स, यूट्यूब और इंस्टाग्राम' जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सरकार की कथित कार्रवाई की कड़ी आलोचना की है। पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने आरोप लगाया कि कई खातों को ब्लॉक या निलंबित किया जा रहा है और सामग्री बिना स्पष्ट कारण हटाई जा रही है। श्रीनेत ने आरोप लगाया कि सरकार डिजिटल माध्यमों पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को सीमित कर असहमति की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस नेता के अनुसार, सरकार की नीतियों पर सवाल उठाने वाले यूट्यूब चैनलों, इंस्टाग्राम खातों और स्वतंत्र कंटेंट क्रिएटर्स को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने नोएडा में एलपीजी सिलेंडर की कमी पर रिपोर्ट करने वाले एक यूट्यूबर को हिरासत में लिए जाने का उदाहरण भी दिया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मुख्यधारा की मीडिया के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.