मुरादाबाद, मार्च 21 -- मुरादाबाद। जिले के परिषदीय स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए इस बार स्कूल चलो अभियान के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। एक अप्रैल से शुरू होने वाले इस अभियान के तहत 1402 विद्यालयों में छह से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए विशेष रूप से ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान और कक्षाओं के बीच ट्रांजिशन पर जोर दिया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने इस बार प्रचार-प्रसार के लिए आधुनिक माध्यमों को भी शामिल किया है। रैलियों और दीवार लेखन के साथ-साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और एलईडी वैन के जरिए अभिभावकों और बच्चों को जागरूक किया जाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार के अनुसार जिले में इस वर्ष कक्षा आठ उत्तीर्ण करने वाले करीब 10 हजार से अधिक छात्र उच्च कक्षाओं में प्रवेश लेंगे। वहीं, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.