सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के विरुद्ध कार्रवाई की मांग
रुद्रपुर, जून 27 -- खटीमा, संवाददाता। एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शनिवार को कोतवाल को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के कथित आपत्तिजनक बयानों से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रतिनिधियों ने अपील की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तथ्यों के आधार पर निर्णय लिया जाए, ताकि सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनी रहे। ज्ञापन देने वालों में हजरत मौलाना इरफान उलहक कादरी, सईद अनवर, मोहम्मद ताहिर, शाहबुद्दीन अंसारी, असलम अंसारी, गुलाम मुस्तफा, नाजिम शेरी कादरी और तौफीक रजा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया इन्फ्लुएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.