मेरठ, जुलाई 4 -- मेरठ/सरूरपुर। सरूरपुर के हर्रा कस्बे में एसी टेक्नीशियन ने विवाद के चलते सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर पत्नी निशा चौहान की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मंझले बेटे के जन्मदिन पर ही वारदात अंजाम दी। बीच बचाव में आए बेटे को भी चोट लगी। हत्या के बाद आरोपी पति ने खुद को कमरे में बंद कर सुसाइड का प्रयास किया और दो बार चाकू से हमला किया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गढ़मुक्तेश्वर निवासी 41 वर्षीय निशा चौहान की शादी करीब 20 साल पहले सरूरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा हर्रा निवासी प्रदीप चौहान से हुई थी। निशा सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर थी और हाल ही में उसकी 'मिस्त्री मान जाओ' वाली रील काफी चर्चित हुई थी। यह भी पढ़ें- 'मिस्त्री मान जाओ' वाली सोशल मीडिया स्टार निशा चौहान की हत्या, पति भी गंभीर रूप से घायल निशा और प्रदीप को तीन बच्चे 17 वर्षीय ...