रामगढ़, मार्च 20 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। रामनवमी, ईद और सरहुल के त्योहार को लेकर शुक्रवार को पतरातू अनुमंडल पुलिस ने एसडीपीओ गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में भुरकुंडा व भदानीनगर ओपी क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान एसडीपीओ गौरव गोस्वामी ने कहा कि आने वाले पर्व-त्योहारों के मद्देनजर फ्लैग मार्च किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जनता को यह विश्वास दिलाना है कि आप शांति से त्योहार मनाएं, पुलिस-प्रशासन आपके साथ है। उन्होंने कहा कि त्योहार में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला स्तर कई तैयारियां हुई है। उन्होंने बताया कि कई संवेदनशील और धार्मिक स्थलों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती होगी, ताकि विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो। एसडीपीओ ने कहा कि त्योहार के दौरान पुलिस सोशल मीडिया पर नजर रखेगी।उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया में प्रसारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.