सोशल मीडिया अकाउंट हैक, अश्लील फोटो पोस्ट करने की शिकायत
देवघर, अगस्त 18 -- देवघर,प्रतिनिधि। सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर अश्लील फोटो पोस्ट किए जाने के दो अलग-अलग मामले मंगलवार शाम साइबर थाना पहुंचे। दोनों मामलों में अलग-अलग युवतियों ने साइबर थाना में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के बाद साइबर थाना की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पहला मामला नगर थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी की 21 वर्षीया युवती से जुड़ा है। युवती ने पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया है। अकाउंट हैक करने के बाद उसके फेसबुक प्रोफाइल के माध्यम से अश्लील तस्वीरें पोस्ट की जा रही हैं। इससे उसे सामाजिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। युवती के अनुसार, फेसबुक अकाउंट पर लगातार आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट किए जाने के कारण परिचितों और दोस्तों के बीच भी गलत संदेश जा रहा है। इससे वह का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.