आगरा, मार्च 28 -- सोशल नेटवर्किंग पर तमंचा समेत दिखने वाले युवक का फोटो वायरल होते ही सहावर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर तमंचा समेत फोटो वायरल करने वाले युवक के सहावर क्षेत्र के होने की जानकारी पर पुलिस ने संज्ञान लिया। पुलिस ने शिनाख्त के बाद आरोपी परवेज पुत्र नफीस निवासी बसई थाना सहावर को इमलिया गांव के जंगल से शनिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा, कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.