सहारनपुर, अप्रैल 21 -- देवबंद, संवाददाता। विकास खंड देवबंद की ग्राम पंचायत महतोली में आयोजित सोशल ऑडिट बैठक में कई खामियां सामने आईं। लोकपाल मनरेगा राकेश चौधरी ने सोमवार को बैठक का निरीक्षण किया, जहां आधा दिन बीतने के बावजूद केवल 10 से 12 मजदूर ही उपस्थित मिले। ग्राम सचिव और तकनीकी सहायक के अनुपस्थित रहने पर उन्होंने नाराजगी जताई और पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए।निरीक्षण के दौरान पत्रावलियों की जांच में भी अनियमितताएं सामने आईं। लोकपाल ने बताया कि मनरेगा के तहत पक्के कार्य शुरू करने से पहले ग्राम पंचायत को अलग-अलग फर्मों से कोटेशन लेने और पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने के निर्देश हैं, लेकिन यहां इसका पालन नहीं किया गया। उन्होंने यह भी पाया कि निर्धारित मानकों के विपरीत मजदूरी से अधिक राशि सामग्री पर खर्च की गई है। जांच में यह भी सामने आया कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.