सोशल ऑडिट प्रशिक्षण संपन्न, 38 प्रतिभागियों को मिले प्रमाणपत्र
इटावा औरैया, अगस्त 6 -- बकेवर। क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान, बकेवर में विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन अधिनियम-2025 के अंतर्गत सोशल ऑडिट विषय पर आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का गुरुवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण का आयोजन 5 से 6 अगस्त तक किया गया जिसमें इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद, जालौन व कानपुर देहात के ब्लॉक सोशल ऑडिट कोऑर्डिनेटर व ब्लॉक रिसोर्स पर्सन सहित 38 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। समापन अवसर पर जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद ने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण का फीडबैक प्राप्त किया और प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने विकसित भारत रोजगार आजीविका मिशन अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों विशेषताओं की जानकारी देते हुए योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का प्रशिक्षण संपन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.