मिर्जापुर, जून 23 -- जिगना (मिर्जापुर)। क्षेत्र के भावां एवं भिलौरा गाव में मंगलवार को सोशल आडिट टीम की कराए गए कार्यों के भौतिक सत्यापन के लिए बैठक ली। इस दौरान सेक्रेटरी व तकनीकी सहायक नदारद रहे। जाब कार्डधारकों ने काम नहीं मिलने की शिकायत दर्ज कराई। भावां में सक्रिय जाब कार्डधारकों की संख्या 210 है। पार्वती, मैना गेंदा आदि जाब कार्डधारकों ने बताया कि साल में सौ दिन रोजगार नहीं मिलता। परिवार के भरण पोषण के लिए भटकना पड़ता है।

काम का सत्यापन टीम मानिटर जयप्रकाश ने बताया कि पौधरोपण, समतलीकरण,संपर्क मार्ग आवास की मजदूर के मद में बीते वित्तीय वर्ष में 16 लाख 22 हजार व्यय हुआ है। प्रशासक शिवकुमार बिंद की मौजूदगी में आडिट टीम ने हाथ उठवाकर निर्माण कार्यों का सत्यापन किया। सेक्रेटरी संत कुमार नदारद रहे। भिलौरा गांव की सोशल आडिट में भी जाब कार...