सोल्जराथॉन में दिखा देशभक्ति व फिटनेस का संगम
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 12 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय में शनिवार को आयोजित सोल्जराथॉन 2026 में देशभक्ति और फिटनेस का अनोखा संगम दिखा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश के वीर सैनिकों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए युवाओं को स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक करना था। इस मौके पर मैराथन के तीन से 10 किलोमीटर की विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मंडल प्रमुख अभिमन्यु कुमार सिन्हा ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में देशभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं। युवाओं को अनुशासन एवं फिटनेस के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में मंडल व शाखा के स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.