देहरादून, सितम्बर 1 -- भगवानपुर। शिवालिक पर्वत श्रेणी में लगातार हो रही भारी बारिश से सोलानी नदी उफान पर है। सिकरोढ़ा मार्ग पर तेज जलप्रवाह से बड़े पैमाने पर भूमि कटाव हुआ, जिसकी चपेट में पिटकुल का 132 केवी विद्युत टावर आ गया। फाउंडेशन के दो पांव के नीचे से जमीन बहने के कारण टावर एक ओर झुक गया। सूचना पर पिटकुल अधिकारियों और तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। एहतियातन कटाव रोकने और अस्थायी मरम्मत का कार्य शुरू किया गया। उपमंडल अधिकारी देवेंद्र मलिक ने बताया कि नया टावर लगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जल्द लाइन नए टावर पर शिफ्ट होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...