लोहरदगा, जून 20 -- लोहरदगा, संवाददाता। झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, झारखंड चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ तथा झारखंड राज्य एनआरएचएम एएनएम-जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ, जिला शाखा लोहरदगा के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को विभिन्न मांगों के समर्थन में लोहरदगा में जुलूस एवं सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन, लोहरदगा के माध्यम से मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव एवं अभियान निदेशक, एनआरएचएम झारखंड को 16 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। कर्मचारी संगठनों ने अनुबंध, पारा, संविदा एवं आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त कर कर्मियों का स्थायी पदों पर समायोजन एवं नियमित नियुक्ति करने, समय पर आवंटन और वेतन भुगतान सुनिश्चित करने, पांच माह से लंबित वेतन का भुगतान करने तथा दिवंगत अनुबंध एए...