नोएडा, मई 21 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सेक्टर ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने वैदपुरा गांव के रहने वाले दीपक नागर की हत्या का खुलासा कर दिया। पुलिस ने गुरुवार को छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। चार आरोपी साजिश में शामिल हैं, जबकि दो आरोपियों को हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस का दावा है कि सोलह साल पुरानी हत्या की रंजिश का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बाइक सवार हमलावरों ने बुधवार की रात करीब 9:30 बजे वैदपुरा गांव के रहने वाले दीपक नागर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने घटना के तुरंत बाद मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए गुरुवार की दोपहर मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से दोनों बदमाश...