घाटशिला, अप्रैल 4 -- बहरागोड़ा। आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करने के लिए बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के छोटा पारुलिया स्थित श्याम मंदिर प्रांगण में सोलह प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन हो रहा है। धार्मिक अनुष्ठान को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना हुआ है। दूर-दूर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। आयोजन समिति के अनुसार, महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार को अधिवास के साथ हुई। शुक्रवार ब्रह्म मुहूर्त से नाम प्रारंभ किया गया। शनिवार को मुख्य हरिनाम संकीर्तन का आयोजन होगा। वहीं रविवार को दधि महोत्सव, भोगारती एवं महाप्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। हरे राम, हरे कृष्ण महामंत्र की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति और ऊर्जा की अनुभूति हो रही है। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.