श्रावस्ती, मई 8 -- श्रावस्ती, संवाददाता। श्रावस्ती जिले में गुरुवार को राप्ती नदी में नहाने गए पांच किशोर डूब गए थे। जिसमें से तीन को बचा लिया गया था जबकि दो किशोर डूबकर लापता हो गए थे। 16 घंटे बाद भी अभी तक दोनों किशोरों का सुराग नहीं लगा है। एनडीआरएफ की टीम की ओर से दोनों की तलाश की जा रही है। गिलौला थाना क्षेत्र के घोरमा परसिया निवासी अभी (15) पुत्र राम प्रसाद व अभिषेक (16) पुत्र गुड्डू गुरुवार को भिनगा कोतवाली क्षेत्र के भाखला घाट के पास राप्ती नदी में नहाने आए थे। उनके साथ उनके रिस्तेदार बहराइच जिले के मरौचा गांव निवासी प्रेम प्रकाश (16) पुत्र शिव पूजन, राहुल (17) पुत्र श्यामू व गोण्डा जिले के भगवानपुर निवासी विनय (16) पुत्र नकछेद भी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- सरयू में सर्च अभियान जारी, गहरे पानी में डूबे बस्ती के तीन युवकों का 28 घंटे ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.