सोलह घंटे चली खींचतान, कई बार बदली तहरीर
ललितपुर, जुलाई 10 -- ललितपुर। सेवानिवृत्त शिक्षक की आत्महत्या के मामले में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक रहे पूर्व डीजी एलबी एंटनी देवकुमार के विरुद्ध तहरीर मिलने के बाद पुलिस महकमे में खलबची मची रही। गुरुवार देर रात्रि एसपी के आधे घण्टे में मुकदमा लिखने के आश्वासन के बावजूद बार थाना पुलिस सर्वर डाउन होने का बहाना बनाकर टरकाती रही। वहीं शुक्रवार को चार बार तहरीर बदलवाने के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की गयी। सेवानिवृत्त शिक्षक राजाराम गोस्वामी की मौत के बाद उनके परिजनों, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों ने पोस्टमार्टम के बाद पुलिस अधीक्षक आवास जाकर एसपी मोहम्मद मुश्ताक से मुलाकात की थी। मृतक के पुत्र अनुराग गोस्वामी ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर सौंपते हुए सभी आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद ही पिता के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए कहा था। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.