जहानाबाद, अप्रैल 5 -- मखदुमपुर,निज संवाददाता। प्रखंड के सोलहंडा मे अखिल भारतीय राजपूत महासभा के बैनर तले एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें ग्राम स्तर पर अधिकारियों एवं सदस्यों का चयन किया गया। सर्वसम्मति से विनोद सिंह को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष उमेश सिह को सचिव अजीत सिंह, कोषाध्यक्ष अभय कुमार, कोऑर्डिनेटर शिवकुमार सिंह और प्रवक्ता कांता सिंह को चुना गया। इस अवसर पर पांच सदस्यों का चुनाव भी किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में रामप्रवेश सिंह, दयानंद सिंह, सुधीर कुमार सिंह उपस्थित थे। चयन के बाद सभी लोगों को मिलकर समाज के प्रगति के लिए काम करने का निर्देश दिया गया। इसी तरह की एक बैठक खरका में भी आयोजित की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.