पटना, मई 8 -- पंचायती राज विभाग के मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि पंचायतों में लगी सोलर स्ट्रीट लाइट की शिकायतों का जल्द निबटारा होगा। इसके लिए आवश्यक कार्रवाई की जायेगी। विभाग की योजनाओं का लाभ गांव के लोगों तक पहुंचायी जायेगी। पंचायतों और गांवों के विकास से ही देश का विकास होगा। शुक्रवार को विभाग में कार्यभार संभालने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। इसके पहले विभाग के सचिव मनोज कुमार, पंचायती राज निदेशक नवीन कुमार सिंह सहित विभागीय अधिकारियों ने गुलदस्ता देकर मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों के साथ मंत्री ने बैठक की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत पंचायतों में लगी सोलर स्ट्रीट लाइट के रखरखाव और योजना के क्रियान्वन से संबंधित शिकायतों का तुरंत निपटारा सुनिश्चित किया जाए। यह भी पढ़ें- सोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.