सोलर से संचालित होगी जनपद के साधन सहकारी समितियां
आजमगढ़, अप्रैल 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। जनपद की साधन सहकारी समितियां (बी-पैक्स) को आधुनिक रूप दिया जा रहा है। कंप्यूटरीकृत बी पैक्स सोलर से संचालित होंगे। पहले चरण में 12 स्थानों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। सोलर पैनल के लग जाने से यहां पर बिजली की समस्या दूर हो जाएगी। किसानों को अनवरत सुविधाएं मिलेगी।जनपद में करीब 250 साधन सहकारी समितियां संचालित हैं। जिसे आधुनिक रूप देकर बी पैक्स (बहुउद्देश्यीय प्राथमिक कृषि साख समितियां) बनाई गई हैं। यहां किसानों को खाद, बीज, कीटनाशक दवाओं के साथ अन्य कृषि जरूरतों को पूरा करने की व्यवस्था है। यहां पर करीब 300 प्रकार की सुविधाएं किसानों को मिलेगी। सभी समितियों को कंप्यूटरीकृत किया जाना है। इसके साथ ही बी पैक्स पर सीएससी (कामन सर्विस सेंटर) की सुविधा, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की सुविधा मिलने से ग्रामीण क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.