सोलर सिस्टम लगवाने के नाम पर की ठगी, मुकदमा दर्ज
चित्रकूट, जून 6 -- चित्रकूट। न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय की अदालत के आदेश पर मानिकपुर थाना पुलिस ने सोलर सिस्टम लगाने के नाम पर की गई ठगी का मामला दर्ज किया है। मानिकपुर कस्बे के सुभाष नगर निवासी अखिलेश्वर सिंह ने कोर्ट में दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि रजनीश जोशी निवासी पासी तिराहा कर्वी, आनंद गुप्ता निवासी पुरानी बाजार कर्वी, मनी श्रीवास्तव मैनेजर सिटी इंजीनियर सोलरवाला निवासी बबेरू बांदा व चंदप्रकाश मैनेजर रिलायंस इंश्योरेंस कंपनी कर्वी से घरेलू उपयोग के लिए पांच किलोवाट का सोलर प्लांट लगवाने की बात की थी। सर्वे के दौरान उसने नकद एक लाख रुपये दिया था। इसके बाद दोबारा में दो लाख रुपये का चेक दिया। लेकिन सोलर सिस्टम नहीं लगाया गया। शंका होने पर उसने थाने में शिकायत की तो उसे 60 हजार रुपये वापस कर दिया गया। शेष पैसा अभी तक वापस नहीं किया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.