सोलर विलेज में बरगढ़ चयनित, मुफ्त बिजली योजना का शुभारंभ
चित्रकूट, मई 16 -- चित्रकूट, संवाददाता। जिले के आखिरी छोर में बसे बरगढ़ में पीएम सूर्य घर के तहत मुफ्त बिजली योजना का शुभारंभ डीएम पुलकित गर्ग व एसपी अरुण कुमार सिंह ने किया। बरगढ़ को जिले में पहले सोलर विलेज के तौर पर चयनित किया गया है। यहां दो किलोवाट सोलर पैनल पर 90 हजार की सरकारी सब्सिडी के साथ 10 फीसदी अतिरिक्त छूट का लाभ लोगों को मिलेगा। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीएम-एसपी ने योजना में सबसे पहला पंजीकरण कराने वाले नसीमुद्दीन का माला पहनाकर सम्मानित किया। योजना का क्रियान्वयन नेडा व सीडीपी सोलर सॉल्यूशन कंपनी संयुक्त रुप से करेंगे। डीएम ने कहा कि प्रशासन और यूपी नेडा के आपसी समन्वय से जिले की 350 ग्राम पंचायतों में सबसे पहले बरगढ़ का चयन किया गया है। जिसे पूरी तरह सौर ऊर्जा युक्त (सोलर विलेज) बनाया जाएगा। अभियान के तहत सभी सरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.