पीलीभीत, जून 16 -- पीलीभीत। आदिगंगा गोमती नदी के किनारे बसी जिलेभर की 16 ग्राम पंचायतों में बने घाट सोलर लाइट की रोशनी से जगमगाएंगे। प्रत्येक घाट पर एक सोलर लाइट लगवाई जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना करने में आसानी हो जाएगी। इस संबंध में डीपीआरओ ने संबंधित पंचायत सचिवों को निर्देश दे दिए हैं।

गोमती नदी का उद्गम स्थल पीलीभीत जनपद के माधोटांडा स्थित फुलहर झील से आदिगंगा मां गोमती नदी का उद्गम स्थल है, जहां से प्रवाहित होकर आदिगंगा शाहजहांपुर जनपद में प्रवेश करती है। उसके बाद लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ होते हुए वाराणसी के पास गंगा नदी में मिल जाती हैं। पूर्व डीएम अखिलेश कुमार मिश्र और पुलकित खरे के कार्यकाल में आदिगंगा गोमती नदी की धारा की सफाई कराई गई थी।

घाटों का निर्माण जनपद की 16 ग्राम पंचायतों में गोमती नदी के किनारे घ...