सोलर लाइट लगाने से मना करने पर वार्ड सदस्य को पीटा
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 15 -- कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। दामोदरपुर पंचायत में बुधवार को निजी जगह पर सोलर लाइट लगाने से इनकार करने पर वार्ड सदस्य अखिलेश कुमार की दबंगों ने पिटाई कर दी। मोबाइल भी छीन लिया। चोटिल वार्ड सदस्य का सीएचसी में इलाज कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। मामले को लेकर जख्मी वार्ड सदस्य ने कांटी थाना में शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि कुछ लोग जबरन सार्वजनिक स्थल के बजाए निजी जगह पर सोलर लाइट लगाने के लिए दबाव बना रहे थे। मना करने पर दबंगों ने मारपीट की। गाली-गलौज का वीडियो बनाने के दौरान मोबाइल छीन लिया। यह भी पढ़ें- अभद्रता व मारपीट का आरोप, जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने बताया कि वार्ड सदस्य का मोबाइल वापस दिलवा दिया गया है। आगे की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.