भागलपुर, फरवरी 6 -- भागलपुर। खगड़िया जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र के अगुवानी गांव में गुरुवार शाम सोलर लाइट लगाने को लेकर मारपीट हो गई। घटना में लाइट लगवा रहे राम इकबाल सिंह का सिर फूट गया। जिन्हें पहले खगड़िया अस्पताल में इलाज कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया। जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया है। घायल ने बताया कि पंचायत योजना से सोलर लाइट लगवाई जा रही थी। वहीं कुछ लोग अपने निजी जगह पर लाइट लगाने का दबाव बना रहे थे। जिसका विरोध करने पर उन लोगों पहले लाइट छीनने की कोशिश की। इसके बाद उन लोगों पर हमला कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.