बिहारशरीफ, अप्रैल 12 -- बिंद, निज संवाददाता। बाजार क्षेत्र में मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर लाइट योजना में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि वार्ड संख्या 13 के सदस्य ने गांव की गलियों को रोशन करने के बजाय सोलर लाइट अपने ही घर की छत पर लगवा ली। इसको लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। ग्रामीणों के अनुसार, इस योजना के तहत हर वार्ड में 10-10 सोलर लाइट लगाने का प्रावधान है, ताकि गांव की गलियां रोशन रहें और रात में लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो। खासकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह योजना शुरू की गई थी। लेकिन आरोप है कि वार्ड सदस्य ने नियमों की अनदेखी करते हुए लाइट को सार्वजनिक स्थान पर लगाने के बजाय निजी उपयोग में ले लिया। इसके कारण गांव के कई हिस्से अब भी अंधेरे में हैं। इस घटना से लोगों में आक्रोश है। ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.