बागेश्वर, मई 20 -- देवेंद्र पांडे, कपकोट। भराड़ी मल्ली बाजार स्थित हुकुम सिंह दानू वस्त्र भंडार की तीसरी मंजिल पर लगे सोलर लाइट प्लांट में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पास के कमरे को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां रखे गद्दे, कंबल और रजाइयां जलकर राख हो गईं। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय व्यापारियों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों और व्यापारियों की मदद से बड़ा हादसा टल गया। आग बुझाने में राजेश मेहता, नैन सिंह कोरंगा, प्रेम पुरी, जोद सिंह दानू और सुनील वर्मा समेत कई लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने ...