बांदा, जनवरी 12 -- बांदा, संवाददाता। किसानों को अब फसलों को व्याधियों से बचाने के लिए महंगे कीटनाशकों के पचड़े में नहीं फंसना पड़ेगा। सोलर लाइट ट्रैप की मदद से फसलों में लगने वाले कीटों से निपटा जा सकेगा। कृषि विभाग किसानों को यह 75 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराएगा। मंडल के चारों जिलों में 2500 किसानों का इसके लिए चयन किया जाएगा। बुंदेलखंड में किसान ज्यादातर दलहनी-तिलहनी फसलों की बोआई करते हैं। इनमें व्याधियां लगने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। कीटनाशक दवा महंगे दामों में खरीदनी पड़ती है। अब तिलहनी व दलहनी आदि फसलों में कीट लगने पर उनसे बचाव के लिए किसानों को रसायनिक कीटनाशक दवाओं का छिड़काव नहीं करना पड़ेगा। न ही कीटनाशकों की वजह से फसलों के पोषकतत्वों का नुकसान होगा। कृषि विभाग ने सोलर लाइट ट्रैप अनुदान पर देने की व्यवस्था की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.