काशीपुर, मई 2 -- दीप पाठक, काशीपुर। एक क्षेत्र पंचायत सदस्य ने विकास खंड में लगाई जा रही सोलर लाइटों की खरीद में अनयिमितता का आरोप लगाया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य ने सीडीओ को पत्र भेजकर लाइटों का भुगतान रुकवाने और मामले की विभागीय जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज कुमार ने सीडीओ को दिए शिकायती पत्र में कहा कि काशीपुर विकास खंड में 12 वाट की सोलर लाइट लगाई जा रही है। आरोप लगाया कि सोलर लाइट बाजार दर से तीन गुना अधिक दर पर खरीदी गई है, जिसमें किसी भी कंपनी का मार्का नहीं है। सीडीओ ने डीपीआरओ को जांच करने के आदेश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.