सोलर लगाने वाले बनेंगे समाज के ब्रांड एंबेसडर : डीएम
मैनपुरी, मई 25 -- प्रधानमंत्री सूर्यघर योजनांतर्गत सोमवार को आयोजित कार्यशाला एवं ग्राहक सम्मान समारोह में डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने सौर ऊर्जा को अपनाने व पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण को जनांदोलन का रूप देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपने घरों पर सोलर सिस्टम स्थापित किए हैं, उन्हें केवल उपभोक्ता बनकर नहीं बल्कि समाज में ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभानी चाहिए। डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा ऐसे व्यक्तियों को सम्मानित किया जा रहा है, जिनके द्वारा अपने घरों में सोलर सिस्टम स्थापित करा लिए गए हैं। प्रतिमाह ऐसे लोगों को सम्मानित कर उनसे यह संकल्प दिलाया जा रहा है कि वह कम से कम पांच अन्य लोगों को सोलर सिस्टम लगाने के लिए प्रेरित करें। जिला प्रशासन अब नई आवासीय एवं व्यावसायिक इमारतों में सोलर सिस्टम को अनिवार्य क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.