प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 8 -- नगर कोतवाली के दहिलामऊ निवासी कुमार अभिषेक एक ऑटोमोबाइल में सोलर लगाने का काम करता है। उसके साथ शहर के ही विवेक नगर का रहने वाला संतोष सिंह उर्फ तिपिन सिंह भी काम करता है। कुमार अभिषेक के अनुसार वह छह जनवरी की सुबह अस्वस्थ होने के कारण घर में सो रहा था। तभी उसका साथी संतोष सिंह घर की चहारदीवारी कूदकर अंदर घुस गया और चाकू से उसके मुंह पर हमला कर दिया। इससे उसके मुंह के नीचे घाव हो गया। शोर मचाने पर लोग मौके पर पहुंचे तब वह भाग निकला। पीड़ित ने मामले में संतोष सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.