सोलर लगाने में तेजी लाने के लिए डीएम सख्त, डेहरी में कल लगेगा सोलर मेला
सासाराम, जुलाई 30 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिले में रूफटॉप सोलर संयंत्रों की स्थापना को गति देने के उद्देश्य से गुरुवार को डीएम दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में योजना की प्रगति, लंबित आवेदनों के निष्पादन, उपभोक्ताओं को बैंक ऋण उपलब्ध कराने तथा योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार पर चर्चा की गई। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र उपभोक्ताओं तक योजना का लाभ हर हाल में पहुंचे और अधिक बिजली खपत करने वाले परिवारों एवं प्रतिष्ठानों को विशेष अभियान चलाकर सोलर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.