बगहा, अगस्त 21 -- बेतिया। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार और उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से जोड़ने के उद्देश्य से शुक्रवार को नगर निगम परिसर, बेतिया में एक दिवसीय सोलर मेला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के द्वारा किया गया। मेले का उद्घाटन पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बेतिया लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. संजय जायसवाल, उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन तथा नगर आयुक्त शिवाक्षी दिक्षित मौजूद रही। सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने कहा कि छत पर सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाने से उपभोक्ताओं का बिजली बिल शून्य के करीब पहुंच सकता है और यह स्वच्छ व हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। यह भी पढ़ें- Purnia News: पूर्णिया में सोलर मेला : शामिल हुए...