सोलर रूफटॉप के लिए 118 आवेदन
दरभंगा, अगस्त 12 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। नाका पांच स्थित विद्युत कार्यालय परिसर में स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को सोलर सह सोलर लोन मेले का आयोजन किया गया। मेले में घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर पैनल लगाने एवं सोलर लोन से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। मेले में कुल 118 इच्छुक घरेलू उपभोक्ताओं ने सोलर रूफटॉप लगाने के लिए आवेदन किया। सोलर लोन प्राप्त करने के इच्छुक उपभोक्ताओं द्वारा विभिन्न बैंकों में कुल 34 आवेदन समर्पित किए गए। मेले में उपभोक्ताओं को सोलर पैनल की स्थापना, अनुदान, बैंक ऋण, आवेदन प्रक्रिया तथा योजना के लाभों के संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- Darbhanga News: पीएनबी शाखा प्रबंधक सम्मानित के दौरान विभिन्न अधिकृत वेंडरों द्वारा स्टॉल लगाए गए। सोलर लोन के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.