भागलपुर, अगस्त 18 -- किशनगंज से राकेश की रिपोर्ट प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति एवं क्रियान्वयन को लेकर जिला पदाधिकारी किशनगंज नवीन कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई इस बात की जानकारी विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता बिभास कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि जिले के अग्रणी बैंक प्रबंधक, सभी बैंकों के जिला समन्वयक, जिला विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बहादुरगंज के अधिकारी तथा सहायक और कनीय विद्युत अभियंता मौजूद रहे। बैठक में जिला पदाधिकारी ने सोलर संयंत्र अधिष्ठापन की समीक्षा करते हुए बैंकों को सोलर संयंत्र लगाने के लिए ऋण निर्गत करने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने योजना के क्रियान्वयन को गति देने तथा अधिक से अधिक लोगों को सौर ऊर्जा से जोड़ने पर जोर दिया। कार्यपालक अभियंता सोलर प्लांट लग...