बरेली, मार्च 28 -- सोलर योजना का लाभ दिलाने लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी बरेली। वरिष्ठ संवाददाता विकास भवन में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों के चयन और रूफटॉप सोलर प्लांट की स्थापना में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने लक्ष्य के सापेक्ष अब तक की स्थिति और तकनीकी चुनौतियों पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को लंबित कार्यों को प्राथमिकता पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को योजना से जोड़ने के लिए जनजागरूकता बढ़ाई जाए और तकनीकी बाधाओं का तुरंत निस्तारण हो। बैठक में सीडीओ देवयानी समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.