मुजफ्फर नगर, मार्च 12 -- मुजफ्फरनगर। सोलर मॉडल विलेज के लिए चरथावल के गांव रोनीहरजीपुर का चयन हुआ है। गांव की आवश्यक ऊर्जा को सौर ऊर्जा से संचालित करने के लिए भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। रोनीहरजीपुर को सोलर मॉडल विलेज बनाने के लिए करीब एक करोड़ की धनराशि खर्च की जाएगी। जिससे यहां पर सोलर पैनल के साथ विभन्न स्थानों पर सोलर स्ट्रीट लाइटें आदि लगाई जाएगी। जनपद में 487 ग्राम पंचायत है। नेडा विभाग के द्वारा चरथावल के गांव रोनीहरजीपुर का सोलर मॉडल विलेज के लिए चयन किया गया है। इस गांव में पीएम सूर्य घर योजना के तहत सबसे अधिक सोलर पैनल लगे हुए है। यहां पर ग्राम प्रधान समेत करीब 35 घरों में सोलर सिस्टम लगे हुए हैं। इसलिए इस गांव का चयन किया गया है। इस पहल का उद्देश्य पारंपरिक बिजली खर्च में कटौती करते हुए स्वच्छ और नवीनकरणीय ऊर्जा स्त्रोत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.