लोहरदगा, फरवरी 21 -- लोहरदगा, प्रतिनिधि। लोहरदगा के सुदूरवर्ती पेशरार प्रखंड के मिडिल स्कूल कोटसा में पढ़ने वाले छात्र-छात्रा कई परेशानियों का सामना करने को विवश हैं। स्कूल की सोलर जलापूर्ति मशीन खराब होने के कारण करीब एक साल से शौचालय का इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। छात्र-छात्राओं को खुले में शौच जाना पड़ता है। जंगल पहाड़ और नदी से घिरे इस स्कूल तक पहुंचने के लिए अच्छी सड़क भी नहीं है। केवल दोपहिया वाहन ही मुश्किल से पहुंच सकते हैं। स्थानीय ग्रामीणों और शिक्षकों का कहना है कि सोलर मशीन की मरम्मत हो जाती तो शौचालय में पानी उपलब्ध हो पाता। जो छात्राएं यहां पढ़ती हैं, उन्हें खुले में शौच में जाने में काफी असुविधा और संकोच का अनुभव होता है। दूसरी ओर विद्यालय का दो तल्ला भवन जगह-जगह से दरक रहा है, टूट रहा है। साल 2008 में बनाए गए इस भवन की गुण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.