गिरडीह, मार्च 3 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के चरघरा पंचायत अंतर्गत ग्राम कुबरी में जलमीनार से सोलर प्लेट चोरी होने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुबरी निवासी राजकुमार मांझी उर्फ बुधन मांझी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, गांव के जलमीनार से सोलर प्लेट चोरी होने की शिकायत के बाद जमुआ थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों और स्थानीय सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों की भी तलाश कर रही है। ग्रामीणों ने चोरी की घटना पर चिंता जताते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.