लखीमपुरखीरी, अप्रैल 8 -- कोतवाली पुलिस ने 3 सप्ताह पहले सोलर प्लेट चोरी गैंग के 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर 45 प्लेट बरामद की थी जिनकी कीमत 8 लाख बताई गई थी। घटना के खुलासे में अंतर्जनपदीय सदस्य का नाम प्रकाश आया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 11 सोलर प्लेट बरामद कर कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया है। सीओ अरुण कुमार सिंह और निरीक्षक उमेश चौरसिया के निर्देशन में चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एस आई अखिलेश कुमार सिंह और आरक्षी अवधेश, सुधीर, सुनील, प्रदीप और नितिन की संयुक्त टीम ने सर्विलांस की मदद से आरोपी कपिल कुमार निवासी गांव ढकना थाना खुटार जिला शाहजहांपुर गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 11 सोलर प्लेट और 800 की नकदी मौके से बरामद कर करवाई करते हुए जेल भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.