सोलर प्लांट से हजारों की तार, उपकरण चोरी
झांसी, सितम्बर 10 -- झांसी, संवाददाता। झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र के डोंगरी में स्थित 'दांते एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड' के 2 मेगावाट सोलर प्लांट को चोरों ने निशाना बनाया। वह हजारों रुपए की तार व उपकरण चोरी कर ले गए थे। वारदात के बाद दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्लांट के साइट मैनेजर अभिषेक कुमार ने बताया कि बीती 7 सितंबर की रात अज्ञात चोर प्लांट परिसर में घुस गए। जहां से लगभग 2400 मीटर लंबा 6 एमएम का कॉपर वायर, 90 पीस टउ4 कनेक्टर और 10 पीस वाई चोरी कर ले गए हैं। बताया, इसकी कीमत लगभग 75,000 रुपए बताई जा रह है। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के समय प्लांट की सुरक्षा की जिम्मेदारी ब्लैक हाउंड सिक्योरिटी सर्विसेज के पास थी। कंपनी ने वहां कुल 7 सुरक्षाकर्मी तैनात किए थे, जिनमें से 5 गार्ड रात की ड्यूटी पर थे। इसके बाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.