सोलर प्लांट से बिजली आपूर्ति को लेकर विवाद, बुजुर्ग से मारपीट
चतरा, जून 20 -- लावालौंग, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के कोलकोले पंचायत स्थित सम्भे गांव में सोलर प्लांट से बिजली आपूर्ति को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान गांव के 55 वर्षीय बुजुर्ग अमर सिंह के साथ मारपीट की गई, जिससे वे घायल हो गए। मामले को लेकर अमर सिंह ने लावालौंग थाना में शिकायत दर्ज कराई। अमर सिंह ने बताया कि गांव में छिदो सिंह की जमीन पर करीब छह माह पूर्व जरेडा कंपनी द्वारा सोलर प्लांट लगाया गया था। नियमित बिजली आपूर्ति नहीं होने के कारण वे बिजली उपलब्ध कराने का आग्रह करने छिदो सिंह के घर गए थे। इसी दौरान छिदो सिंह का पुत्र मुकेश घर के अंदर से ही गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर वह बाहर निकल आया और धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.