चित्रकूट, दिसम्बर 15 -- थाना पुलिस ने तीन दिन पहले सोलर प्लांट से कॉपर वायर चोरी करने वाले पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है। यह सभी प्रयागराज जनपद के रहने वाले है। इनके कब्जे से दो बोरो में अलग-अलग सोलर कॉपर वायर, मैटल कटर, करंट चेक करने वाला मीटर, तीन बिजली मीटर, लोहा कटर, आरी, रिंच, बाइक व लोडर बरामद किया है। तीन दिन पहले 11 दिसंबर को छीबो में संचालित सोलर प्लांट से करीब दो सौ मीटर कॉपर तार अज्ञात चोर काट ले गए है। गार्ड से सूचना मिलने के बाद दूसरे दिन प्लांट के कर्मचारी दीप सिंह राजपूत निवासी रतवाडा थाना डोलरिया जनपद नर्मदापुरम मप्र ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शातिरों की तलाश शुरु की। एसपी अरुण सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक लाखन सिंह को खुलासे के निर्देश दिए। पुलिस ने वारदात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.