सोलर प्लांट से ऊर्जा के क्षेत्र में बढ़ रही आत्मनिर्भरता
अलीगढ़, जुलाई 25 -- अलीगढ़। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जिला ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिले में अब तक 12726 सोलर रूफटॉप प्लांट की स्थापना हो चुकी है, जिनकी क्षमता लगभग 37 मेगावाट है। प्रतिदिन लगभग 1,66,500 यूनिट हरित विद्युत का उत्पादन हो रहा है। इससे न केवल स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि उपभोक्ताओं के बिजली व्यय में भी उल्लेखनीय कमी आ रही है। योजना के तहत स्थापित सौर संयंत्रों से जिले के उपभोक्ताओं को प्रतिदिन लगभग 9.99 लाख रुपये के विद्युत बिल की बचत हो रही है। इससे आमजन की आर्थिक बचत के साथ-साथ पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता भी कम हो रही है। इस योजना के संचालन की अवधि 31 मार्च 2027 तक है। सोलर रूफटॉप स्थापना में अलीगढ़ प्रदेश में 14वें स्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.