प्रयागराज, जनवरी 22 -- पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत निजी घरों पर सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग को दो हजार का लक्ष्य मिला है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने विकास खंड में कार्यरत सभी शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को उनके निजी आवासीय भवनों को सोलर रूफटॉप से आच्छादित करने के लिए केन्द्र व राज्य सरकार की ओर से दी जा रही सब्सिडी के बारे में जानकारी देते हुए प्रोत्साहित करें। बीएसए ने अपने निजी आवासीय भवनों को सोलर रूफटॉप से आच्छादित कराने के लिए शिक्षकों की सूची भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.