बस्ती, मई 2 -- बस्ती। जल जीवन मिशन के तहत सोलर पंप स्थापित कराने के लिए भूमि उपलब्ध कराने के लिए मेद्या परियोजना प्रबंधक ने अधिशासी अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण) को पत्र लिखा है। दिए गए पत्र में बताया सरकार की महात्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के तहत मेसर्स मेद्या इंजीनियरिंग एण्ड इन्फ्राट्रक्चर लि. हैदराबाद ने जनपद में 211 ग्राम सभाओं में पानी के टंकी का निर्माण कार्य कर रही है। सदर ब्लॉक के ग्राम सभा सराय, गरवाह में पानी की टंकी का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसमें सोलर प्लांट लगाने के लिए पर्याप्त भूमि नहीं है। न ही पानी की टंकी पर जाने का रास्ता है। ऐसे में इन दोनों स्थानों पर सोलर पैनल लगाने व टंकी पर चढ़ने के लिए रास्ता उपलब्ध करा दें, जिससे परियोजना को पूरा किया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...