औरैया, मई 7 -- कंचौसी, संवाददाता। रेलवे ने बिजली बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए कंचौसी रेलवे स्टेशन को सौर ऊर्जा से जोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही स्टेशन पर 50 किलोवॉट क्षमता का सोलर पैनल लगाया जाएगा। इससे स्टेशन पर बिजली कटौती के दौरान भी जरूरी सुविधाएं चालू रह सकेंगी और यात्रियों को गर्मी व अंधेरे की परेशानी से राहत मिलेगी। कंचौसी रेलवे स्टेशन पर अक्सर बिजली गुल होने के दौरान यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। भीषण गर्मी में प्लेटफार्म पर लगे पंखे बंद हो जाते हैं और रात के समय अंधेरा छा जाने से यात्रियों को दिक्कत होती है। कई बार वाटर कूलर बंद होने से यात्रियों की पीने के पानी के लिए भी परेशान होना पड़ता है। अब सोलर पैनल लगने के बाद स्टेशन की कई व्यवस्थाएं सौर ऊर्जा से संचालित होंगी।रेलवे अ...