फरीदाबाद, दिसम्बर 22 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र की अंतर्गत आईएमटी स्थित एक कंपनी की छत पर सोलर पैनल साफ करते समय दो युवक फाइबर की चॉदर टूटने से नीचे आ गिरे। इस कारण दोनों घायल हो गए। इनमें से एक युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई, दूसरे युवक को मामूली चोट आई। पुलिस ने संदर्भ में शव पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।घटना रविवार दोपहर की है। संत नगर फरीदाबाद निवासी रामप्यारे का 25 वर्षीय बेटा अजीत व उसका साथी श्रीकांत रविवार को आईएमटी में एक कंपनी में सोलर पैनल साफ करने गए थे। जब वह कंपनी की छत पर चढ़कर पैनल साफ कर रहे थे तभी फाइबर की चादर टूटने के बाद वह दोनों नीचे गिर गए। इस हादसे में अजीत पहले गिरा और श्रीकांत उसके ऊपर गिर गया। इस कारण अजीत को अधिक चोट लगी जबकि श्रीकांत को मामूली चोट आई। घायल अवस्था में अजीत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.