सोलर पैनल लाभार्थियों के ऋण आवेदन स्वीकृत करें
हरदोई, मई 14 -- हरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। स्वामी विवेकानन्द सभागार में प्रधानमंत्री सूर्य योजना की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने सोलर पैनल स्थापना की लम्बित शिकायतों के सम्बन्ध में चर्चा की। विद्युत एवं बैंक अधिकारियों से कहा कि यह भारत सरकार की महात्वाकांक्षी योजना है। इसको सभी संबंधित विभाग के सहयोग से सफल बनाना है। उन्होंने बैंक अधिकारियों से कहा कि मानवता का परिचय देते हुए सोलर पैनल लाभार्थियों के ऋण आवेदन पत्रों को गम्भीरता से लें। छोटी-छोटी कमियों को ठीक कराकर ऋण स्वीकृत करायें। विशेष कमियां पाये जाने पर ही आवेदन निरस्त करें। उन्होंने वेण्डरों से कहा कि स्थापित सोलर पैनल लाभार्थियों की शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल सोलर पैनल ठीक कराकर शिकायत का निस्तारण करायें। यह भी पढ़ें- स्मार्ट सिटी में सोलर पै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.