काशीपुर, मार्च 28 -- जसपुर। कोर्ट के आदेश पर सोलर पैनल लगाने में गड़बड़ी करने वाले चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मोहल्ला नत्थासिंह निवासी शाहनवाज अहमद पुत्र लियाकत अली ने बताया कि वह सोलर पैनल लगाने के लिए अधिकृत वेंडर है। सरकार ने उसे ऑनलाइन वेंडर का पासवर्ड दिया है। उसने अपने ऑफिस में रिजवान अहमद, समीर आलम, शरीफ अहमद को वेतन पर रखा था। आरोप है कि इन लोगों ने मोहल्ले की ही हसीना बेगम के संग सोलर पैनल लगाने में धोखाधड़ी की है। कोतवाल राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.